PDA

View Full Version : गूगल का अनूठा प्रयोग, सर्च करते ही गिर रही है बर्फ



hamraaz
21-12-2011, 08:23 AM
इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अपने अनूठे प्रयोगों के लिए जाना जाता है। गूगल ने आज अपने विजिटर्स को एक और सरप्राइज दिया है। आप ' खुल जा सिमसिम ' स्टाइल में गूगल पर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।

इसके लिए आपको बस करना यह है कि गूगल पर जाइए और Let it snow सर्च कीजिए और फिर देखिए मजा। आपके ब्राउजर पर बर्फबारी होने लगेगी।

चंद सेकंड्स में में पूरी स्क्रीन और सर्च रिजल्ट बर्फ से ढक जाएंगे। इसके बाद डिफ्रॉस्ट का बटन आता है और आप उस पर क्लिक कर स्क्रीन को हटा सकते हैं। डिफ्रॉस्ट से पहले आप माउस से बर्फ को हटा भी सकते हैं। ध्यान रहे आपको बिना किसी कोट के Let it snow ही सर्च करना है।

इंटरनेट पर गूगल की इस अनूठी पहल को खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर तो गूगल के इस सरप्राइज की इतनी चर्चा हो रही है कि Let it snow शब्द ट्विटर ट्रेंड्स में टॉप 3 में आ गया है।

गूगल ने अपने विजिटर्स को पहली बार सरप्राइज नहीं दिया है। इससे पहले गूगल का ईस्टर एग वाला प्रयोग खूब चर्चित हुआ था।

hamraaz
21-12-2011, 08:25 AM
जरुर बताये कैसा लगा ये अनूठा प्रयोग

hamraaz
21-12-2011, 08:49 AM
आज से हुआ शुरु गूगल पर

Pandit G
22-12-2011, 02:03 PM
सुन्दर है भाई...........

Mr. laddi
22-12-2011, 02:34 PM
जरुर बताये कैसा लगा ये अनूठा प्रयोग

बहुत बढिया भाई मैंने भी किया
बहुत खूब
शुक्रिया

Rockst@r
22-12-2011, 02:37 PM
मेरे पास भी एक ट्रिक हे इसी ही बताऊ क्या?

Rated R
22-12-2011, 02:45 PM
बहुत अच्छा है.वैसे ये ईस्टर एग क्या था?

Chandrshekhar
22-12-2011, 02:47 PM
मजा आ गया भाई ......

Rockst@r
22-12-2011, 02:53 PM
चलो जाते-जाते लिख रहा हु
गूगल के सर्च इंजिन में "do a barrel roll" लिखयेगा फिर देखिये केसे चक्कर खाती हे आपकी स्क्रीन

Rated R
22-12-2011, 02:56 PM
चलो जाते-जाते लिख रहा हु
गूगल के सर्च इंजिन में "do a barrel roll" लिखयेगा फिर देखिये केसे चक्कर खाती हे आपकी स्क्रीन

चक्कर आ गया दोस्त....

kajal pandey
22-12-2011, 03:36 PM
वाकई मजेदार है ,,,,,,,,,,,,,,,,धन्यवाद आपको

Rajeev
22-12-2011, 03:45 PM
ये देखिये गूगल बाबा का चमत्कार .......

http://i.imgbox.com/aawbL2l6.png

ALBD10
25-04-2012, 05:46 PM
इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अपने अनूठे प्रयोगों के लिए जाना जाता है। गूगल ने आज अपने विजिटर्स को एक और सरप्राइज दिया है। आप ' खुल जा सिमसिम ' स्टाइल में गूगल पर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।

इसके लिए आपको बस करना यह है कि गूगल पर जाइए और Let it snow सर्च कीजिए और फिर देखिए मजा। आपके ब्राउजर पर बर्फबारी होने लगेगी।

चंद सेकंड्स में में पूरी स्क्रीन और सर्च रिजल्ट बर्फ से ढक जाएंगे। इसके बाद डिफ्रॉस्ट का बटन आता है और आप उस पर क्लिक कर स्क्रीन को हटा सकते हैं। डिफ्रॉस्ट से पहले आप माउस से बर्फ को हटा भी सकते हैं। ध्यान रहे आपको बिना किसी कोट के Let it snow ही सर्च करना है।

इंटरनेट पर गूगल की इस अनूठी पहल को खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर तो गूगल के इस सरप्राइज की इतनी चर्चा हो रही है कि Let it snow शब्द ट्विटर ट्रेंड्स में टॉप 3 में आ गया है।

गूगल ने अपने विजिटर्स को पहली बार सरप्राइज नहीं दिया है। इससे पहले गूगल का ईस्टर एग वाला प्रयोग खूब चर्चित हुआ था।

पहले गूगल का ईस्टर एग वाला प्रयोग क्या है मित्र