View Full Version : ****व्यंजन****
sushilnkt
19-01-2012, 04:56 PM
बाजरे के लजीज ढोकले
sushilnkt
19-01-2012, 04:57 PM
सामग्री :
1 कटोरी बाजरे का आटा, 1/2 कटोरी बेसन, 1/2 कटोरी उड़द दाल पिसी हुई, नमक स्वादानुसार, खाने का मीठा सोडा, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च 1/2-1/2 चम्मच, हल्दी व लाल मिर्च पावडर 1 चम्मच, सौंफ पावडर 1 चम्मच, राई व तेल पर्याप्त, दही घोल के लिए।:cat:
sushilnkt
19-01-2012, 04:58 PM
विधि :
दही को अच्छे से फेंट लें। उसमें बाजरे का आटा, बेसन व दाल (पिसी को) छानकर डालें। नमक डालकर 3-4 घंटे के लिए ढंककर रख दें। फिर इसमें मीठा सोडा व बाकी सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिला लें।
अब कुकर के डिब्बे में तेल लगाकर इस घोल को डालें और टब में पानी डालकर इस डिब्बे को 15-20 मिनट के लिए रख दें। भाप में पकने दें, जब पक जाएं तो निकाल लें। ठंडा होने पर पीस काट लें। ऊपर से राई का छौंक लगा दें, तैयार बाजरे के लजीज ढोकले हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।:group-dance:
sushilnkt
19-01-2012, 05:00 PM
लजीज ब्रेड उपमा
sushilnkt
19-01-2012, 05:00 PM
सामग्री :
8-10 ब्रेड के स्लाइस (छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए), एक कप कटी प्याज, आधा कप बारीक कटा टमाटर, आधा चम्मच पिसी हरी मिर्च व अदरक का मसाला, 2 छोटे चम्मच तेल, पाव चम्मच हल्दी, राई-जीरा, नमक स्वाद के हिसाब से, चुटकी भर शक्कर, 3-4 कढ़ी पत्ता, हरा धनिया, नींबू व सेंव। :skull:
sushilnkt
19-01-2012, 05:01 PM
विधि :
एक पैन में तेल गरम करके राई-जीरा डालें। कुछ देर बाद हींग और हल्दी मिलाएं। इसमें प्याज और कढ़ी पत्ता मिलाकर 2-3 मिनट तक हिलाएं। फिर इसमें हरी मिर्च और टमाटर मिलाकर और 5 मिनट तक फ्राय करें।
अब इसमें शक्कर, नमक और ब्रेड मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। याद रखें कि यह ब्रेड, प्याज और टमाटर के साथ अच्छे से मिल जाएं। 4-5 मिनट और पकाएं, फिर हरा धनिया मिला दें। आपका लजीज ब्रेड उपमा तैयार है। सेंव और नींबू के साथ सर्व करें।:mirch:
Triple-S HARYANVI
20-01-2012, 01:06 PM
अच्छा है एक पोस्ट को तीन प्सोतो में बाँट दिया +++++++++++++
नेहा007
27-01-2012, 07:40 PM
क्या ही लजीज खाना आपलोग बनाते हो.... वैसे मुझे खाना बनाने में रूचि तो है नहीं मगर फिर भी इन्हें तराई करुँगी.... +रेपो
Pooja1990 QUEEN
27-01-2012, 09:57 PM
अच्छा सूत्र है मित्र ..................................
madhum
28-01-2012, 12:55 PM
अच्छा सूत्र है मित्र ...........
draculla
28-01-2012, 01:18 PM
ये बाजरे का ढोकला सर्प्रिजिंग था....+ रेप
AvayRai
28-01-2012, 03:42 PM
बढ़िया जानकारी है मित्र मेरी तरफ से +.....................
Powered by vBulletin® Version 4.1.12 Copyright © 2012 vBulletin Solutions, Inc. All rights reserved.