PDA

View Full Version : गृह उपयोगी सुझाव



Doremon
26-01-2011, 08:21 PM
इस सूत्र में हम उन सुझाव पर चर्चा करेंगे जो घर और किचन में उपयोगी साबित हों .

Doremon
26-01-2011, 08:38 PM
* यदि काफी बहुत कड़वी बन गई है तो उसमे एक चुटकी नमक डालिए | काफी की कड़वाहट कम हो जायेगी |

Doremon
26-01-2011, 08:41 PM
* एक्प्रेसो काफी का आनंद लेने के लिए आप काफी में दूध और चीनी डालने के बाद उसे लकड़ी की चम्मच से मथिये | आप देखेंगे की काफी की सतह पर एस्प्रेसो काफी की भांति झाग आ गए हैं |

Doremon
26-01-2011, 08:43 PM
* गर्मियों में दूध उबालते समय खराब ना हो इसके लिए खाली बर्तन को अच्छी तरह आग पर गरम कीजिये इसके बाद धीरे धीरे उसमे दूध डालिए .

dayajethalalgada
28-01-2011, 04:54 PM
agar bartan ko garam karne k baad usme duda dalenge tho wo uchlega na ji

dayajethalalgada
28-01-2011, 04:57 PM
agar daal mai namak zyaada daal gaya ho tho aap usme thoda paani aur daale phir upar ka paani nikaalle phir saada paani daal kar usme dubaara chonk lagaye tho daal badiya ho jaayegi

Doremon
28-01-2011, 09:35 PM
यदि आप समझते हैं की दूध बासी है और उबालने पर फट सकता है , तो दूध में एक चम्मच पानी में घुला हुआ मक्की का आटा मिला कर उबालिए | इस तरह दूध फटने से बच जायेगा |

Doremon
28-01-2011, 09:37 PM
पूरियां यदि मुलायम बनानी हों तो आटा पानी की जगह दही या दूध से गूथीये |

Doremon
28-01-2011, 09:39 PM
तलते समय घी ना छिटके , इसके लिए आप तलने वाली वस्तु के साथ एक डबल रोटी का टुकड़ा भी घी में डाल दें . इससे घी नहीं छिटकता |

Doremon
28-01-2011, 09:40 PM
घर पर मक्खन से घी बनाते समय उसमे पानी के कुछ छीटें डालें , इससे घी दानेदार और जल्दी बनेगा .|

Doremon
28-01-2011, 09:41 PM
छिले व कटे हुए सेब का रंग बदल जाता है . , यदि आप उसे नमक के पानी में डाल दें तो उसका रंग नहीं बदलेगा .

Doremon
28-01-2011, 09:49 PM
साबूदाने का आटा बनाने के लिए साबूदाने पर थोडा सा पानी छिडक कर उसे भून कर पिसवाए, इस प्रकार आपको बहुत ही बारीक पिसा हुआ साबूदाने का आटा मिलेगा |

sanjeetspice
20-05-2011, 08:42 PM
अच्छी जानकारी है दोस्त

chester
13-12-2011, 09:22 PM
बहुत बढ़िया जानकारी दी हैं अपने , करपिया सूत्र को जरी रखे मित्र

lotus1782
14-12-2011, 02:23 PM
अच्छी जानकारी दी आपने .............

swami ji
15-12-2011, 07:01 PM
मस्त सूत्र हे दोस्त ,.........:gossip:

Shri Vijay
09-01-2012, 10:52 PM
बहुपयोगी सूत्र धन्यवाद प्रिय Doremon

swami ji
10-01-2012, 10:38 AM
बहोत आचा सूत्र हे दोस्त ,,,लगे रहो और हरदम नयी पोस्ट करो आचा लगता हे जी .....रेपो स्वीकार करे आप ..

slimsima
10-01-2012, 12:04 PM
अच्छा दही ज़माने हेतु दूध को थोडा सा कुनकुना करे (ज्यादा गरम न करे ) अब १ छोटा चम्मच मिल्क पौडर डाले और थोड़ी शक्कर डाले अब जवान (तोडा सा दही )डाले और कम से कम ७-८ बार एक बर्तन से दुसरे में ऊपर निचे डाले जब बढ़िया झाग बन जाए तब दक्कन वाले डब्बे में डाले अगर माइक्रोवेव उपलब्ध हे तो उसे ३० सेकण्ड तक खाली चला कर बंद करे अब वो दही के दूध वाला बर्तन माइक्रोवेव में रखे ७ घंटे बाद बहुत ही बढ़िया चक्के वाला दही जमेगा

sushilnkt
10-01-2012, 12:10 PM
दही .. हमारे यहाँ तो वेसे ही जम जाता हे इतना कुछ किये ही
बस दूध को तोड़ा सा गर्म कर उसको .. जावन दाल कर ... रख दो ...
जम जाएगा मीठा और टेस्टी .... सर्दी में उसको कपडे में ढक कर रख दो जम जाएगा

slimsima
10-01-2012, 12:23 PM
............................

sushilnkt
10-01-2012, 12:24 PM
इससे और अच्छा जमेगा इसी बात पर एक जोक हे रंगीन महफ़िल पर पोस्ट किया हे जाकर देखिये मित्र

जी ..वेसे .. देसी तरीके से जमा कर ही खाने में सही हे