PDA

View Full Version : वासना की उम्र क्या होती है



PATIRAJ
08-03-2011, 04:17 AM
वासना की उम्र क्या होती है:question:
********************


क्या होती है जानना हो तो इश स्टोरी से समझ लो


एक दिन सम्राट अकबर ने दरबार में अपने मंत्रियों से पूछा कि मनुष्य में काम-वासना कब तक रहती है। कुछ ने कहा ३० वर्ष तक, कुछ ने कहा ६० वर्ष तक।
बीरबल ने उत्तर दिया – “मरते दम तक”।
अकबर को इस पर यकीन नहीं आया।

वह बीरबल से बोला –
मैं इसे नहीं मानता। तुम्हें यह सिद्ध करना होगा की इंसान में काम-वासना मरते दम तक रहती है”।
बीरबल ने अकबर से कहा कि वे समय आने पर अपनी बात को सही साबित करके दिखा देंगे।

एक दिन बीरबल सम्राट के पास भागे-भागे आए और कहा –
“आप इसी वक़्त राजकुमारी को साथ लेकर मेरे साथ चलें”।

अकबर जानते थे कि बीरबल की हर बात में कुछ प्रयोजन रहता था।

वे उसी समय अपनी बेहद खूबसूरत युवा राजकुमारी को अपने साथ लेकर बीरबल के पीछे चल दिए।

बीरबल उन दोनों को एक व्यक्ति के घर ले गया। वह व्यक्ति बहुत बीमार था और बिल्कुल मरने ही वाला था।

बीरबल ने सम्राट से कहा – “आप इस व्यक्ति के पास खड़े हो जायें और इसके चेहरे को गौर से देखते रहें”।

इसके बाद बीरबल ने राजकुमारी को कमरे में बुलाया।

मरणासन्न व्यक्ति ने राजकुमारी को इस दृष्टि से देखा कि अकबर के समझ में सब कुछ आ गया।

बाद में अकबर ने बीरबल से कहा – “तुम सही कहते थे।

मरते-मरते भी एक सुंदर जवान लडकी के चेहरे की एक झलक आदमी के भीतर हलचल मचा देती है”।


जब तक शरीर है तब तक वासना रहेगी ही।
दिल जवान तो आदमी जवान

तू यहां होती तो बताता तुझको
कैसे जी रहा हूं तुम्हारे बिना
दोस्त देते हैं ताना तेरे नाम का
तेरी याद है, तू नहीं है यहां......

.
तुझसे ज्यादा तो चाहा नहीं कुछ भी
तू होती नहीं कभी मेरे दिल से जुदा
हालात ऐसे कभी देखे नहीं मैंने
जैसे आज हो गये हैं तेरे बिना
तू यहां होती तो बताता तुझको.....

.
फिर भी क्यूं चाहता हूं तुझे
तेरे ख़्यालों से क्यूं है वास्ता
क्यूं आज भी तेरी यादों में रहता हूं
कैसा है हमारा ये रिश्ता...

.
तू यहां होती तो बताता तुझको
कैसे जी रहा हूं तुम्हारे बिना......








हकीकत से वो कोसों दूर
मैं ख्वाबों में नहीं रहता
बोलना उसे नहीं भाता
तो चुप मैं भी नहीं रहता

कहानी है ये चाहत की
मुहब्बत की अदावत की

मेरी सोच की दस्तक
मेरी राहों का कोई पत्थर
कहीं उसे न छू जाए
वो मुझसे दूर न जाए

कहानी है ये चाहत की
मुहब्बत की अदावत की

वो कहती है मैं कैसे भूलूं
मेरे कल के वो लम्हे
मैं अपने कल को भूला हूं
बस उसको याद कर करके

कहानी है ये चाहत की
मुहब्बत की अदावत की

उसकी आंखों में सपना है
मुझे तो सच से लड़ना है
साथ होने से भी पहले
हमें बस साथ चलना है।

कहानी है ये चाहत की
मुहब्बत की अदावत की


कभी किस्मत ने कहा नहीं मुझसे

लगता है कोई पुराना हिसाब बाकी है....
किसी की मुहब्बत को रुसवा किया था
शायद उसी ख़ता का अंजाम बाकी है...
जाम बिखरे हैं ज़िंदगी में ग़मों के
साथ देने को बस नहीं कोई साक़ी है
कभी किस्मत ने कहा नहीं मुझसे
लगता है कोई पुराना हिसाब बाकी है....

वो भी तो तडपी होगी एक अरसे तक
अब उसकी आहों का अहसास बाक़ी है
मैं जानता हूं मेरे नसीब में खुशी नहीं
अब तो बस मौत का इंतज़ार बाक़ी है
कभी किस्मत ने कहा नहीं मुझसे
लगता है कोई पुराना हिसाब बाकी है....
किसी की मुहब्बत को रुसवा किया था
शायद उसी ख़ता का अंजाम बाकी है...