PDA

View Full Version : आरक्षण ...एक मुद्दा



jhatka
23-03-2011, 08:35 PM
इस सूत्र में मै आप सभी को आमंत्रित करता हूँ .
आरक्षण के विरोधी और आरक्षण के समर्थक सभी अपने मत रखें जो तार्किक और विश्लेष्णात्मक हो
---मेरी नज़र में आरक्षण कोई भीख नहीं है जो आरक्षण के विरोधी सिद्ध करतें रहतें है ..यह कमजोर और अविकसित लोगों का हक है /
---सबसे ज्यादा विरोध कौन लोग करतें है ..वही जो हमेशा समाज में ऊपर रहें है और अब उन्हें मौक़ा नहीं मिल रहा है /
--- आरक्षण समाज को एक दुसरे का दुश्मन नहीं कर रहा बल्कि समाज में निचले तबके को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास करता है ताकि एकसमान विकास हो न की एकतरफा /
--- आरक्षण का लाभ पढाई में फिसड्डी लोगों को नहीं मिलता बल्कि उन्हें मिलता है जो बहुत कम नंबर से सामान्य अंक से निचे होतें है /
--- समाज का भला वही लोग अधिक करतें है जो समाज के निचले तबके से आयें हैं वो नहीं जो पहले से अच्छी स्तिथि में हैं ..उन्हें तो समाज के बारे में बड़ी बड़ी बातें तो करना आता है पर समाज को बांटे का काम यही सबसे पहले करतें है /
आप लोग अपने मत रखें

marwariladka
23-03-2011, 08:44 PM
नियामक महोदय इस सूत्र पे ध्यान दें...यह सूत्र वाद विवाद का मंच साबित हो सकता है.....इस सूत्र पे अपना मत रखने वालों से अनुरोध है के कृपया संयम से काम ले तथा अपना व्यक्तिगत मत ही पोस्ट करें...किसी से विवाद में उलझने से बचें...और सुत्रधारक से आशा करता हूँ के वो इस मंच का दुरूपयोग नहीं होने देंगे.....

jhatka
23-03-2011, 08:49 PM
कृपया ध्यान रखा जाए की इस मुद्दे पर अपने व्यक्तिगत विचार ही रखें ....

lally1000
23-03-2011, 11:50 PM
jhatka ji namaskar, sutra achha hai,aaraxhan ke antargat bachho ko kitabe, fees ebtra tuition or baaki sabhee tarah ki suvudha milni chahiye, parantu marking me , college me , athwa noukri me aaraxhan nahee milna chahiye. bhai mere aapko bhagwaan ne do aakhen , do kaan b sabhee ang general logo ki tarah he diye hai, fir aaraxhan kiyu. jaisa aapne kaha ki bahut kam numbero ka sahara milta hai to ye bhee galat, sahee to yeh hai ki general logo ko admition 85% se neeche hota he nahee hai jabki aap logo ko admition hi30% se shuru hota hai. bhai mere ye bharat sarkar hai, numbero me chhhot, umar me choot or aap logo ko har tarah ki choot uske bad kahti hai ki bharat me samanta ka adgikaar hai.samanta ka adhikaar to tab hota jab aaplogo ko jitni chhoot mil rahee hai, uski tulna me aap logo ki betan kam kar dee jaati.