PDA

View Full Version : जिंदगी के जादुई मंत्र



ravi chacha
24-03-2011, 07:27 PM
हम हमेशा सोचते हैं कि काश
हमारे पास जादू का कोई मंत्र होता, जिससे हम अपनी जिंदगी बेस्ट बना लेते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने नौ ऐसे ही मंत्रों का पता लगाया है, जो आपकी लाइफ में खुशियां भर देंगे। तो इन मंत्रों को जानकर आप इन्हें अपनी लाइफ में फूंक लें...

ravi chacha
24-03-2011, 07:28 PM
ऐश करें:

जिंदगी में कुछ भी हो जाए, लेकिन ऐश करने का फंडा कभी न छोड़ें। जिंदगी को जितना मस्ती से जीएंगे, यह आपको उतनी ही अजीज लगेगी। ऐसे में जिंदगी का कोई भी पल जीना आपको भारी नहीं लगेगा। बस हर पल को यही सोचकर जीएं कि इसमें ही पूरी लाइफ जीनी है और अगला पल पता नहीं, हो या न हो।

ravi chacha
24-03-2011, 07:29 PM
गलती भूलें, सबक नहीं:

जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो दूसरों की गलतियों को इग्नोर करना सीखें। इस तरह की सोच आपको हमेशा सभी के करीब रखेगी और जितना मजबूत आपका दायरा होगा, आपकी जिंदगी की इमारत उतनी ही मजबूत होगी। हालांकि अपनी गलतियों से सीखे सबक आपको कभी नहीं भूलने हैं और हमेशा कोशिश करें कि एक बार जो गलती आपसे हो गई है, उसे आप दोहराएं नहीं।

ravi chacha
24-03-2011, 07:29 PM
शॉर्टकट चलता है:
जरूरी नहीं कि हमेशा लंबा रास्ता ही सही होता है। आखिर जब जीने के लिए एक ही जिंदगी मिली है, तो कुछ स्टेप्स पर शॉर्टकट क्यों न आजमाए जाएं। इससे लाइफ में कुछ रोमांच आएगा, तो काम निकालने व करने के और तरीकों की जानकारी भी आपको मिलेगी।

ravi chacha
24-03-2011, 07:30 PM
जो होगा देखा जाएगा:
हर बात पर यह न सोचें कि अब क्या होगा। याद रखें कि आपके हाथ में मौजूदा वक्त में कर्म करना है। इसका फल क्या मिलेगा, यह आप नहीं जानते। इसलिए हर बात पर नतीजों के बारे में ही न सोचते रहें, बल्कि आगे बढ़कर थोड़ा रिस्क लें और कुछ डिफरंट ट्राई करें। हालांकि इस दौरान अपने विवेक व बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करें।

ravi chacha
24-03-2011, 07:31 PM
टेक इट ईजी:
क्या आपको हर बात एक पहाड़ लगती है? अगर हां, तो आप इस बात से भी सहमत होंगे कि इस एटिट्यूड की वजह से आप कोई भी काम आराम से रिलैक्स मूड में नहीं कर पाते होंगे और हर वक्त किसी न किसी चिंता में घुलते रहते होंगे। ऐसे में इस बात को भुलाकर चीजों को फ्री माइंड से लेना सीखें। कुछ दिनों तक इस मंत्र को आजमाएं और फिर देखें कि आपकी जिंदगी कितनी आसान हो जाती है।

ravi chacha
24-03-2011, 07:31 PM
रात गई बात गई:
हर बात को पकड़कर बैठना अच्छी आदत नहीं है। अगर आप किसी बात पर छह महीने बाद भी लड़ते हैं, तो जरा ध्यान दें कि आप खुद ही अपनी जिंदगी कम कर रहे हैं। ऐसे में छोटी-मोटी बातों को मुद्दा न बनाएं और बातों को भुलाना सीखें। एक बार जो टॉपिक आपने छोड़ दिया है, उसके बारे में दोबारा बात ना करना ही बेहतर है।

ravi chacha
24-03-2011, 07:32 PM
हम सब इंसान हैं:
जिंदगी जीने का सबसे सही फंडा है कि सभी को बराबर लेकर चला जाए। जब आप किसी से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और सभी को एक दर्जे से देखेंगे, तमाम लोग आपसे प्यार रखेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा इससे आपको लोगों को स्वीकार करने में आसानी होगी और आप उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं रखेंगे। जब आपकी अपेक्षाएं छोटी होंगी, तो दूसरों से प्यार खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा।

ravi chacha
24-03-2011, 07:32 PM
सबसे बड़ा रुपैया:
जिंदगी में आपके साथ कोई और हो न हो, लेकिन रुपये के चक्र का आपके फेवर में घूमना जरूरी है। अगर यह नहीं घूमा, तो आपकी किस्मत भी रुक जाएगी। इसलिए इस मंत्र को याद रखें और हमेशा पैसे की अहमियत को पहचान कर चलें। कभी इसे खराब न करें, क्योंकि इसके साथ छोड़ देने से तमाम खुशियां और साथी आपका साथ छोड़कर चले जाएंगे।

ravi chacha
24-03-2011, 07:33 PM
आगे की सोचो:
जो बीत गया, वो बीत गया और जो आने वाला है, उसे आपको अच्छा बनाना है। 'बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय' के मंत्र के साथ जिंदगी जीने से आप बीती बातों के भंवर में नहीं फंसेंगे और जब आपका फोकस बेहतरीन भविष्य बनाने पर होगा, तो बेकार की बातों पर आपका ध्यान ही नहीं जाएगा।

ravi chacha
24-03-2011, 07:35 PM
बीता वक्त दोबारा नहीं आता:
कहते हैं ना कि जो वक्त को बर्बाद करता है, एक दिन वक्त उसे बर्बाद कर देता है। इसलिए वक्त की ताकत का हमेशा ध्यान रखना चाहिए और इसके सदुपयोग की कोशिश करनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि आपने एक भी मिनट खराब नहीं करना है और हर पल अपने या दूसरों के लिए कुछ अच्छा ही करना है।

Noctis Lucis
24-03-2011, 07:46 PM
बहुत ही अच्चा सूत्र है मित्र मेरे तो तरफ से ++

Devil khan
24-03-2011, 08:13 PM
लाजवाब सूत्र ..........आप जाइसे मित्र ही इस फोरम की जान है .................बहुत बढ़िया सूत्र

Ranveer
24-03-2011, 08:23 PM
बहुत खूब चाचा जी
आपने तो आर्ट ऑफ़ लिविंग का छोटा कोर्स करा दिया
मेरी तरफ से रेपो

mloveboy
24-03-2011, 08:30 PM
बहुत बढ़िया सूत्र है. आपने काम की इतनी सारी बाते बताई और वो भी संक्षिप्त रूप में

dev b
24-03-2011, 10:56 PM
http://antarvasna.com/forum/showthread.php?t=3644
दादी माँ ने बताया था ----आजमाया हम सब ने (बड़ा इलाज ---छोटी छोटी चीजो से


http://antarvasna.com/forum/showthread.php?t=3347

dev b
24-03-2011, 10:58 PM
बहुत अच्छा सूत्र है मित्र ...
कृपया उपरोक्त सूत्र पर अपने विचार दे

gunjan
25-03-2011, 12:04 AM
bahut acche....

Miss Smarty Pants
25-03-2011, 12:46 AM
ये सूत्र सचमुच में हमें काफ़ी कुछ सिखा सकता है..धन्यवाद इन मंत्रो को हमारे साथ बाँटने के लिए :)

jaileo
25-03-2011, 01:28 AM
बहुत ही सार्थक सूत्र है किन्तु मुझे दुःख है कि यह बहुत शीघ्र कालातीत हो जाएगा क्योंकि संबधित प्रविष्टियाँ नगण्य हो जायेगी /
मित्रों, मुझे बचपन में अपने पिताजी से कुछ सीख मिली थी उसे मैं आज आप सभी से इस सूत्र के माध्यम से बांटना चाहूंगा :
पिताजी ने कहा था कि (१) कभी झूठ मत बोलो किन्तु यदि किसी के जीवन-मृत्यु की बात हो तो ऐसा झूठ अनुचित और कुकृत्य नहीं है; (२) लालच मत करो. राह में पड़े हुए धन को दुर्गन्धपूर्ण एवं त्याज्य समझ कर बिना उसकी ओर आकर्षित हुए आगे बढ़ जाओ और घूम कर भी मत देखो; (३) विनम्रता सर्वश्रेष्ठ आभूषण है कोई अपशब्द भी कहे तो हँस के टाल जाओ/ देखना तुम वैसे के वैसे ही रहोगे किन्तु वह अधोगति की तरफ बढ़ रहा होगा ; (४) व्यवसाय,कार्य,परिव ार और समाज-देश के प्रति इमानदार रहें भले तुम्हे कितनी भी पीड़ा क्यों ना हो अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन समुचित ढंग से करना और अंत में (५) जीवन अत्यंत सरल भले ही न हो किन्तु अत्यंत दुष्कर कदापि नहीं है / अतः जीवन के किसी भी मोड़ पर किसी कठिनाई में फँस कर जीवन का अंत करने का विचार ना लाना बल्कि उस कठिनाई को कई अन्य तरीकों से जीतने का प्रयास करना / बिलम्ब अवश्य होगी किन्तु सफलता तुम्हारे चरण चूमेगी इसमें कोई शंका नहीं है /
आज भी ये पांचो सूत्र मेरी सफलता के साथी बने हैं और विश्वास है कि यदि ईश्वर ने चाहा तो ऐसा आजीवन होता रहेगा /

इसी विषय में मैं अपने प्रथम कार्य - अधिकारी को याद करना चाहूंगा जिन्होंने मेरे कार्य की शुचिता और समर्पण को देखते हुए मुझे दो व्यवहारिक ज्ञान दिए थे :-
श्री चौहान साहब ने कहा था ,'बेटे,'जय' जीवन में उन्नाति के लिए तुम (१) काम को जीत लो ..एक काम होता है कार्य जिसे तुम कभी कल के लिए मत छोड़ना भले ही आज कितना समय क्यों ना लग जाए/ दूसरा काम होता है "सेक्स" . तुम कभी भी इस व्यथा से दूर ही रहना और जब तुम्हारी पत्नी आये उसके साथ ही सम्भोग का समुचित आनंद लेना / (२) तीन कोट से बच कर रहना ... एक काला कोट (वकील) कभी भी झगडा झंझट से बच कर रहना , दूसरा सफ़ेद कोट (चिकित्सक) सदैव ऐसा भोजन करना जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े , तीसरा पेटीकोट (नारी समाज) कभी भी पत्नी के सिवाय किसी अन्य नारी के प्रति मोह पाश में मत बंधना / इन तीनों कोटों के संपर्क में आने पर भविष्यगत व्यय की कोई थाह नहीं होती /'
मैंने इन दोनों सूत्रों को भी मस्तिष्क में भली भाँति सजा रखा है / मेरी सफलता में इन दोनों सूत्रों का विशेष महत्त्व है /
(ये मेरी व्यक्तिगत उपलब्धियां है जो कदाचित आज के समय में प्रासंगिक नहीं हैं अतः ऐसा ही अनुकरण करने का मेरा कोई सुझाव नहीं है / कृपया अपने विवेक के अनुसार समय/स्थिति/स्थान/व्यक्ति के अनुसार अपने लिए नीतियों का निर्धारण करें /)
धन्यवाद /

jalwa
25-03-2011, 02:25 AM
मित्र साइलेंट जी, सबसे पहले तो एक बेहद बेहतरीन सूत्र के लिए शुभकामनाएं.
@जय भैया. ज्ञानवर्धक जानकारियाँ देने के लिए धन्यवाद.

बाकी मेरे विचार से जिन्दगी का सबसे बड़ा जादुई मन्त्र है ..दूसरों में बुराइयां मत ढूंढो बल्कि उनकी अच्छाइयां देखो. और खुद की बुराइयां देखो और उन्हें समाप्त करने का प्रयास करो.तथा दूसरों की अच्छाइयां अपनाने का प्रयास करो. जीवन स्वतः ही बदलता चला जाएगा.

BHARAT KUMAR
25-03-2011, 02:59 AM
बहुत अच्छी जानकारी दी है मित्र..

ushavishnu
25-03-2011, 06:07 AM
Bahut hi badhiya hai

miss.dabangg
25-03-2011, 07:17 AM
बहुत ही ज्ञानवर्धक सूत्र बनाया है आपनी मेरे को बहुत अच्छा लगता है जब पता चलता है की आप जैसे समझदार सदस्य भी हैं इस फोरम पर ! मेरी तरह से ++रेपुटेसन !

SUNIL1107
25-03-2011, 03:56 PM
बेहतरीन सूत्र की बधाई मित्र ! इन बातोंको जानते तो लगभग सभी लोग है पर मानते नहीं हैं , यदि जीवन में अमल में लायें इन बातों को , तो सम्पूर्ण जीवन स्वर्णिम बन जाये !

SUNIL1107
25-03-2011, 04:09 PM
बेहतरीन सूत्र की बधाई मित्र ! इन बातोंको जानते तो लगभग सभी लोग है पर मानते नहीं हैं , यदि जीवन में अमल में लायें इन बातों को तो सम्पूर्ण जीवन स्वर्णिम बन जाये !

Lofar
25-03-2011, 06:46 PM
ये सूत्र सचमुच में हमें काफ़ी कुछ सिखा सकता है..धन्यवाद हमारे साथ बाँटने के लिए

niraj161
28-03-2011, 07:57 AM
बहुत अच सूत्र है भाई मै इन सूत्रों मै से बहुत को फोलो करता हु

satbeer
27-09-2011, 09:06 PM
बहुत बढ़िया सूत्र है