PDA

View Full Version : कुछ टिप्स काम के..



Bhawani7000
13-04-2011, 04:18 PM
कच्ची सब्जियाँ यदि मुरझाई व बासी लग रही हों तो इन्हें नींबू के रस मिले पानी में एक घंटे के लिए डाल दें वे फिर ताजी लगने लगेगी।

- महँगी क्रॉकरी अगर एक जगह से दूसरे शहर ले जानी हो तो उसे भिगोकर बिना पोंछे ही अखबार में लपेट लें। इससे कागज क्रॉकरी पर चिपक जाएगा और ले जाते समय सुरक्षित रहेगी।

- कोई भी भरवाँ सब्जी बनाते समय मसाले में थोड़ा-सा भुना मूँगफली का चूर्ण डाल देने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा।

- पिसे हुए मसालों को अधिक दिन तक सुरक्षित रखने के लिए उसमें साबुत नमक की डलियाँ डाल दीजिए।

- यदि किसी कारणवश क्रॉकरी को तुरंत धोना मुमकिन न हो, तो उसमें थोड़ा सा पानी डाल दें ताकि दाग न लगे
=======================
कैसे करें बर्तन साफ-1
====================
बर्तनों पर लगे जंग के धब्बे दूर करने के लिए ऑक्जेलिक एसिड के घोल में बर्तनों को कुछ दूर डुबोकर रखें। फिर बोरेक्स के घोल से उसे धोएँ। बाद में पानी से साफ कर लेने से धब्बे मिट जाते हैं।

- प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में लेकर स्टील के बर्तनों पर रगड़ने से बर्तन चमकने लगते हैं।

- एल्यूमीनियम के बर्तनों को चमकाने के लिए बर्तन धोने वाले पावडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बर्तनों को साफ करें। बर्तन चमचमाने लगेंगे।

- एल्यूमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन धोने के पावडर से साफ करें।

- प्रेशर कुकर में लगे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए कुकर में पानी, एक चम्मच वॉशिंग पावडर व आधा नींबू डालकर उबाल लें। बाद में झाँवा से हल्का रगड़कर साफ करें। प्रेशर कुकर नए जैसा चमकने लगेगा
=======================================

Noctis Lucis
13-04-2011, 04:20 PM
अच्छा सूत्र है रेपुटेशन मेरे तरफ से

Shri Vijay
20-05-2011, 09:44 PM
सर्वोपयोगी सूत्र धन्यवाद मित्र .....*****