PDA

View Full Version : जयपुर दर्शन



gumnamm
25-04-2011, 05:04 PM
प्रिय मित्रों
इस सूत्र में जयपुर भ्रमण के लिहाज से जयपुर के सभी प्रसिद्द स्थल दर्शाने का प्रयास है.
मैं सिलसिलेवार सभी स्थल के विवरण और हो सकेंगे तो उनके चित्र यहाँ पेश करूँगा.
आशा है जयपुर देखने के लिहाज से यह सूत्र आपके लिए लाभप्रद होगा.

gumnamm
25-04-2011, 05:09 PM
सर्वप्रथम मैं जयपुर के केंद्र से शुरू करते हुए चल रहा हूँ.

जयपुर के केंद्र में है अजमेरी गेट. जयपुर का शून्य किलोमीटर का पत्थर यहाँ लगा हुआ करता था. जो अब जयपुर के भागमभाग में कही खो गया है.
यहीं जयपुर के यातायात का पुलिस का मुख्य कंट्रोल रूम (हैड ऑफिस) भी स्थित है.
इसे यादगार के नाम से जाना जाता है. यहाँ के घंटाघर में पुराने जमाने में घडी चालू स्थिति में होती थी जो आज बंद पड़ी है लेकिन लगी हुई है.

gumnamm
25-04-2011, 05:16 PM
अजमेरी गेट से हम दक्षिण पूर्वी कोने में देखें तो राम-निवास उद्यान दिखाई पड़ता है.
राम निवास उद्यान के केंद्र में जयपुर का महाराजा के जमाने का संग्रहालय है, जहां जयपुर रियासत के रहन-सहन के अतिरिक्त प्रसिद्ध ममी भी रखी हुई है.
इस संग्रहालय के मुख्य द्वार के सामने कोई ५० गज की दूरी पर यहाँ का जन्तुआलय और चिड़ियाघर है (zoo). ये दोनों संग्रहालय के सामने की सड़क के दोनों तरफ आमने-सामने एक- एक बने हुए हैं. सह्न्ग्रहालय के सामने लगभग १०० मीटर की दूरी पर सडक के मध्य में चौराहे के बीच फव्वारा लगा हुआ है जो अक्सर रात को चालू किया जाता है.
राम निवास उद्यान के पीछे दक्षिणी पश्चिमी कोने में महाराजा कोलेज के पीछे की दीवार राम-निवास उद्यान के साथ लगी हुई है.

Teach Guru
20-07-2011, 09:06 PM
नियामक जी आपका सूत्र बढ़िया है ,
आप इसे अपडेट क्यों नहीं करते,
आखिर अपनी राजधानी के बारे में जानकर अच्छा लगेगा|

dev b
20-08-2011, 10:55 PM
बहुत अच्छा सूत्र है .............bade bhaiyaa

divyasingh
21-08-2011, 07:45 AM
पिछले साल जयपुर जाने का मौक़ा मिला था बहुत बढ़िया जगह है