PDA

View Full Version : हम जुदा होंगे सोचा न था



Mr.alone
09-05-2011, 07:01 PM
जब भी तेरी यादों को आसपास पाता हूँ,
खुद को हद दर्जा तक उदास पाता हूँ,
तुझे तो मिल गई खुशियां जहां भर की,
मै अब भी दिल मे वही प्यास पाता हूँ.

Mr.alone
09-05-2011, 07:01 PM
अपने बेगाने हुए दुशमन जमाना हो गया,
ज़रा सी बात पर रुसवा फसाना हो गया,
मुझे सज़ा के तौर पर मिला काटों का बिस्तर,
उसका अंगन फूलो का अशियाना हो गया.

Mr.alone
09-05-2011, 07:02 PM
निभाया वादा हमने शिकवा न किया,
दर्द सहे मगर तुझे रुसवा न किया,
जल गया नशेमन मेरा, खाक अरमां हुए,
सब तुने किया मगर मैने चर्चा न किया.

Mr.alone
09-05-2011, 07:02 PM
निगाहों मे सुरत तेरी दिल मे याद,
प्यार मे हो गई मेरी जिंदगी बरबाद,
बहुत चाहा मगर किस्मत खराब थी,
दुआ मांगी, न हुआ दिल मेरा शाद.

Mr.alone
09-05-2011, 07:03 PM
मुरझा गए फूल खिलकर हसरतों के,
नाकाम हुए सपने हमारी मुहब्बतों के,
दुनियां ने छिन लिया मुझसे यार मेरा,
मुझे याद आ रहे हैं दिन कुरबतों के.

Mr.alone
09-05-2011, 07:04 PM
मैने एक पत्थर से दिल लगाया था,
एक बेवफा पर सब कुछ लुटाया था,
उसी ने पिठ में घोंप दिया खंजर,
दोस्त समझ जिसे गले लगाया था.

Mr.alone
09-05-2011, 07:04 PM
खून के आंसू रुलाता है वही मुझको,
कि जिसकी खातिर खूने दिल बहाया था,
ना मुझ से पूछो मेरे गम की दास्तां,
कि मैने हर कदम पर ज़ख्म खाया है.

Mr.alone
09-05-2011, 07:05 PM
ज़िन्दगी इश्क मे तबाह हो गई मेरी,
क्यो ऐसा मनहूस कदम मैने उठाया था,
तडप किसी सूरत दिल की मिटती नही,
उफ! क्यो उस बेवफा को अपना बनाया था.

Mr.alone
09-05-2011, 07:06 PM
तुझे कितनी शिद्दत से प्यार किया था,
रातों को जागकर तुम्हारा इन्तज़ार किया था,
लेकिन अब होश आ गया है 'मुझको ,
कि एक बेवफा से उम्रभर का इकरार किया था.

Mr.alone
09-05-2011, 07:08 PM
तुम्हारी चाहत मे क्या से क्या हो गया,
मैने चाहा था क्या और ये क्या हो गया,
तुमने यूं फेर ली मुझसे आंखें सनम बेवफा,
मानो मुझ से कोई बहुत बडा गुनाह हो गया.

Mr.alone
09-05-2011, 07:09 PM
रुस्वाई ज़िंदगी का मुकद्दर हो गयी,
मेरे दिल की देवी पत्थर हो गयी,
जिसे रात दिन पाने के ख्वाब देखे,
वो बेवफा किसी और की हमसफर हो गई.

Mr.alone
09-05-2011, 07:19 PM
नज़र जब मिली तो फसाना हो गया,
एक पल मे दिल तेरा दिवाना हो गया,
जब से वह आए हैं मेरी ज़िन्दगी मे,
अंदाज़ 'प्यार' का शायराना हो गया,

Pooja1990 QUEEN
02-11-2011, 06:53 PM
अच्छा सूत्र है मित्र