PDA

View Full Version : मलाई पनीर



Bhawani7000
18-01-2011, 04:07 PM
http://l.yimg.com/t/khanakhazana/jagran/20070730/18/09_2006-kk613-1_1185800082.jpg



विधि :
1. सबसे पहले पनीर को बराबर टुकड़ों में काट लें।
2. इसके बाद प्याज, अदरक और हरा धनिया भी काट लें। दोनों शिमला मिर्च भी पनीर की तरह काट लें।
3. एक कड़ाही में तेल गरम करके प्याज को तब तक फ्राई करें, जब तक कि वो हल्के सुनहरे रंग का न हो जाये।
4. इसमें कटी हुयी अदरक, कसूरी मेथी, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाइये। अब इसमें शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर पकने दीजिये।
5. अब इसमें हल्दी और पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से क्रीम डालकर अच्छी तरह चलाइए। अब इसे हरी धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।

सामग्री :
250 ग्राम पनीर, 3 प्याज, 2 टीस्पून कटी हुई अदरक, नमक स्वादानुसार, 1 चुटकी हल्दी, 1 टीस्पून पिसी हुई काली मिर्च, 2 टीस्पून कसूरी मेथी, 3 टी-कप मलाई, थोड़ा सा हरा धनिया, 1 हरी शिमला मिर्च, 1 लाल शिमला मिर्च, 2 टीस्पून तेल।
कितने लोगों के लिए : 4

lucykhan
18-01-2011, 06:39 PM
wow it is realy beautiful post I liked it love u ummmmmmmmmhhhhhhaaaa

narenmons
10-02-2011, 12:40 PM
bhawani ji nashkar , kya aap mujhe palak ke kofte banane ki vidhi bata sakte hain

sushilnkt
10-02-2011, 12:44 PM
बडी चुलबुली पेशकश है आपकी
so sweet yarr

Pooja1990 QUEEN
13-02-2011, 07:53 AM
testy hai yar.

Lofar
18-02-2011, 05:24 PM
आहा ......सोच कर ही मेरे मुंह में पानी आ रहा है

sanchitt
21-02-2011, 07:01 PM
मज़ा आ गया....मुह में पानी आ रहा है......
आपकी प्रस्तुति देखने में भी काफी सुंदर है........
इसे आगे भी बरक़रार रखे.......

underground
21-02-2011, 07:03 PM
waha bhai nonveg me veg khana maaja a jayega

pawan bansal200
22-02-2011, 08:02 AM
hi dear ,

good receipee

please show the making of Chilli paneer

gulluu
22-02-2011, 03:57 PM
चिली पनीर पकौड़ा http://www.patrika.com/images/paneerpakora18112010.jpg क्या चाहिए - 250 ग्राम पनीर(चौकोर टुकड़ों में कटा), 2 हरी मिर्च कटी हुई, 1/4 कप कॉर्न फ्लोर, नमक स्वादानुसार, एक टीस्पून अदरक पेस्ट, तेल तलने के लिए, 1/2 कप दूध।


कैसे बनाएं - सबसे पहले दूध और कॉर्न फ्लोर को मिलाकर गाढ़ा मिक्सचर बनाएं। इसमें अदरक, मिर्च और नमक डालें। पनीर के चौकोर टुकड़ों को दूध और कॉर्नफ्लोर के मिश्रण में डिप करें। कड़ाही में तेल गर्म करें और डिप किए हुए पनीर के टुकड़ों को डीप फ्राई करें। गर्म-गर्म पकौडे़ चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
http://www.patrika.com/images/spacer.gif

sanchitt
22-02-2011, 04:24 PM
धन्यवाद गुल्लू जी
पर आपको प्रस्तुति के मामले में भवानी जी से सीख लेनी चाहिए........

pretty
27-02-2011, 07:18 AM
baht badhiya