PDA

View Full Version : समाचार



hamraaz
02-01-2011, 09:04 AM
यहा समाचार प्रकशित होगा आपलोग सहयोग करे

hamraaz
02-01-2011, 09:07 AM
रूस-चीन के बीच तेल पाइपलाइन शुरूतेल पाइपलाइन

रूस और चीन के बीच तेल पाइपलाइन ने काम शुरू कर दिया है. इससे रूस के तेल निर्यात में काफ़ी बढ़ोत्तरी होगी.

* पाइपलाइन पर अंतत: सहमति
* दुनिया की सबसे लंबी तेल पाइपलाइन

hamraaz
02-01-2011, 09:09 AM
केपटाउन फ़तह करने की आस

भारतीय टीम दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रविवार से शुरू हो रहे केपटाउन टेस्ट को जीतकर इतिहास रचना चाहती है.

स्पेन: धूम्रपान पर कठोर प्रतिबंध

यूरोपीय देश स्पेन में नए कानून के ज़रिए धूम्रपान पर लगे अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं.

hamraaz
02-01-2011, 09:12 AM
सोनिया गांधी बनाम महात्मा गांधीसोनिया गांधी

कॉंग्रेस की किताब में सोनिया गांधी की तुलना महात्मा गांधी से करने पर समर्थक इसे अपनी नेता की एक सही तस्वीर मान रहे हैं तो विरोधी इसे चापलूसी और चमचागीरी की पराकाष्ठा बता रहे हैं. आपकी क्या राय है

hamraaz
02-01-2011, 09:14 AM
गांगुली-लक्ष्मण ने क़ीमत बढ़ाईसौरभ गांगुली

आईपीएल-4 के लिए बोली में पूर्व कप्तान गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी शुरुआती क़ीमत बढ़ाई

hamraaz
02-01-2011, 09:17 AM
रबड़ से बनी चहचहाहट
ज़ेब्रा फ़िंच

ज़ेब्रा फ़िंच की आवाज़ पैदा करना बहुत मुश्किल माना जाता है

कुछ अमरीकी वैज्ञानिकों ने रबड़ का एक साधारण यंत्र बनाया है जो हूबहू चिड़ियों की चहचहाहट की तरह आवाज़ निकाल लेता है.

शोधकर्ता कहता है कि बस आपको इस यंत्र में हवा फूँकनी है और वो चिड़िया की आवाज़ निकालने लगेगा क्योंकि यह यंत्र चिड़िया की ध्वनि-नली की तरह काम करता है.

इस शोध का मक़सद इस अवधारणा को दूर करना है कि चिड़ियों को अपनी अनूठी आवाज़ निकालने के लिए कोई जटिल तंत्रिका तंत्र यानी न्यूरोलॉजिकल नियंत्रण विकसित करना पड़ा था.

hamraaz
02-01-2011, 09:18 AM
भारत में इस वक़्त शादियों का मौसम है, एक एसा समय जो ज्योतिष कहते है लंबे और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा है.

भारत में परंपरा रही है कि शादियां दो परिवार मिलकर आपस में तय कर लेते है और समाज का दबाव इतना रहता है कि लोगो के मन में तलाक़ का ख़याल आसानी से नहीं आता.

पर जैसे जैसे लोग ज़्यादा कमाने लगे है, पुराने नियमों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. अब आप कह सकते है कि इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े जीवनभर साथ रहे उसकी गारंटी नहीं.

डॉ गीतांजली शर्मा, गुड़गांव में विवाह सलाहकार है, उन्होंने बीबीसी को बताया – ‘‘यहां बहुत बड़ा बदलाव आया है, इतना बड़ा -- कि तलाक़ की दरें बढ़ रही हैं. पिछले पांच सालों में ही तलाक़ की दर में 100 फीसदी इज़ाफा हुआ है.’’

जिन लोगों का तलाक़ हो रहा है वो ज़्यादातर भारत के उच्च मध्यमवर्ग से है जिनका जीवन आर्थिक उन्नति की वजह से तेज़ी से बदला है और जिनकी जीवन से अपेक्षाएं अपने माता पिता और दादा दादी से अलग है.

और दिल्ली से सटे हुए गुड़गांव में इस बदलाव को देखा जा सकता है. गुड़गांव दो दशकों पहले तक एक गांव था. ..यहां के सरसों के खेत और खेतो में विचरती भैंसो ने शॉपिंग मॉल्स, कॉफी शॉप्स और बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी को जगह दे दी है. हाल में गुड़गांव को दिल्ली से 25 किलोमीटर लंबी एक चमचमाती नई मेट्रो सेवा से जोड़ा गया है.

मुझे ये भी लगता है कि लोगो में धैर्य और सहिष्णुता की कमी आ रही है. वे अपनी शादी या रिश्ता बचाने में उतनी मेहनत नहीं करते और स्थिति से निपटने की बजाए उससे दूर भागने का रास्ता अपनाते है. ’’

डॉ शर्मा , वैवाहिक सलाहकार

भारत में दुनिया भर की तलाक़दर के मुक़ाबले, तलाक़ लेने वालों की संख्या काफी कम है. यहां लगभग हर 1000 में एक शादी नहीं चल पाती. पर अब अदालतों में तलाक़ की इतनी अर्ज़ियां आ रहीं है कि सरकार ने दूसरे देशों की तरह ही तलाक़ देने को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा है.

फिलहाल तलाक़ लेने में सालों लग जाते

Video Master
02-01-2011, 09:44 AM
मित्र बहुत अच्छे लगे रहो .निरंतर ऐसे समाचारों से हमे अवगत कराते रहे ...हम भी अपना सहयोग करने का प्रयास करेगे

hamraaz
02-01-2011, 01:02 PM
बहुत बहुत धन्यवाद मास्टर जी जो हमरा हौसला बढ़ाये

hamraaz
03-01-2011, 05:13 PM
बंदूक का लाइसेंस चाहिए? तो लोगों की नसबंदी करवाइए

hamraaz
03-01-2011, 05:18 PM
नीतीश ने अपने बेटे की संपत्ति का भी खुलासा किया
नए साल के पहले ही दिन बिहार सरकार की वेबसाइट पर इसे डालकर कैबिनेट के सदस्यों की संपत्ति के ब्योरे सार्वजनिक करने के वादे को पूरा कर दिया है। कई मंत्रियों ने पत्**नी और बच्चों के नाम की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा भी पेश किया है, ताकि आम जनता उनकी माली हालत जान सके।

नीतीश और निशांत
नीतीश कुमार के पास कैश 31760 रुपये हैं और बैंक में करीब 57 हजार डिपॉजि है। उनके पास 2003 मॉडल की सैंट्रो कार के अलावा 47 हजार की जूलरी और करीब 1.67 लाख की गाय है। अचल संपत्ति में उनके नाम दिल्ली में फ्लैट है, जिसकी कीमत मूल्य 40 लाख रुपये बताई ग है। मुख्यमंत्री ने पटना एसबीआई सचिवालय ब्रांच से 1.93 लाख रुपये का कर्ज भी लिया है।

निशांत के बैंक में 40 लाख 68 हजार 976 रुपये जमा हैं। उनके पास 1 लाख 10 हजार 450 के बॉण्ड भी हैं। पोस्ट ऑफिस में 11 लाख 58 हजार की मंथली सेविंग के अलावा 2 लाख 35 हजार रुपये आरडी में भी जमा हैं। 9.2 लाख की जूलरी के अलावा निशांत के पास 6 एकड़ खेती योग्य जमीन भी है, जिसकी कीमत 31 लाख 34 हजार 250 है। कल्याण बिगहा में 7 डिसमिल गैर कृषि योग्य जमीन है, जिसकी कीमत 1 लाख 36 हजार के आसपास है। इसके अलावा उनके पास पीपल्स को-ऑपरेटिव कालोनी कंकड़बाग में 2524 वर्गफुट का मकान भी है। कल्याण बिगहा में 1.31 लाख और बख्तियारपुर में 8.27 लाख की अचल संपत्ति है।

सुशील मोदी
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, उनकी पत्नी और दो बेटे लखपति हैं। मोदी के पास 10 लाख 56 हजार 507 रुपये के बैंक डिपॉजिट हैं, 10 लाख के ही बॉण्ड और 93 हजार रुपये के एनएससी हैं। गाजियाबाद में पत्**नी के साथ संयुक्त नाम पर 1610 वर्गफुट का घर और गौतम बुद्ध नगर में पत्**नी के साथ संयुक्त 36.70 लाख रुपये कीमत का घर है। देनदारी में आईसीआईसीआई बैंक दिल्ली के 29.50 लाख रुपये। रिश्तेदारों से 10.70 लाख का कर्ज। सरकारी बकाया 2.50 लाख रुपये हैं।

उनकी पत्नी और दो बेटों के बैंक खातों में 28 लाख 45 हजार रुपये जमा हैं और करीब साढ़े पांच लाख के एनएससी हैं। मोदी के पास 1 लाख 52 हजार की जूलरी हैं तो घर वालों के पास करीब साढ़े आठ लाख के जेवरात हैं।

मंत्रियों का लेखाजोखा
सड़क निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के पास दो कारें, एक स्कूटर, तीन प्लॉट, 100 ग्राम सोना और 4.64 लाख रुपये बैंक में जमा हैं। खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक के पास 7.30 लाख रुपये बैंक अकाउंट में जमा हैं, दो प्लॉट हैं और 10 लाख रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी और बॉण्ड हैं। कानून मंत्री नरेंद्र नारायण याद के बैंक खाते में 85 हजार रुपये जमा हैं, एक गाड़ी है जबकि उनकी पत्नी के पास 50 ग्राम सोना और दो गाएं हैं। विज्ञान और तकनीकी मंत्री गौतम सिंह के पास तीन पुश्तैनी मकान हैं, बैंक में 8.11 लाख रुपये जमा हैं, एक राइफल और एक रिवॉल्वर अपने नाम हैं। बीजेपी के लेबर रिसोर्स मंत्री जनार्दन सिंह सिगड़ीवाल सभी मंत्रियों में गरीब हैं। उनके बैंक अकाउंट में करीब 5000 रुपये हैं, एक जीप है, 10 ग्राम सोना है और 6 लाख रुपये की इश्योरेंस पॉलिसी हैं।

छह मंत्री करोड़पति
सीएम की कैबिनेट के 29 मंत्रियों में से कम से कम 6 मंत्री करोड़पति हैं। कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री हैं जेडीयू की एमएलए परवीन अमानुल्लाह। वह सीनियर आईएएस अफसर अफजल अमानुल्लाह की बीवी हैं। परवीन बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। उनके पास 2.94 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्हीं की तरह पहली बार चुनाव में जीतने वाले जेडीयू के अवधेश प्रसाद कुशवाहा करोड़पति मंत्रियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास शुगरकेन इंडस्ट्री का पोर्टफोलियो है। चल और अचल संपत्ति मिलाकर वह 2.83 करोड़ रुपये के मालिक हैं। कैबिनेट में चार अन्य करोड़पति मंत्री हैं - ट्रांसपोर्ट मंत्री बृषन पटेल (1.72 करोड़ की चल-अचल संपत्ति), माइंस और जूलॉजी मंत्री सत्यदेव नारायण आर्य (1.67 करोड़ की चल-अचल संपत्ति), ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा (1.32 करोड़ की चल-अचल संपत्ति), और पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू (1.14 करोड़ की चल-अचल संपत्ति)।

hamraaz
03-01-2011, 05:19 PM
नीतीश ने अपने बेटे की संपत्ति का भी खुलासा किया
नए साल के पहले ही दिन बिहार सरकार की वेबसाइट पर इसे डालकर कैबिनेट के सदस्यों की संपत्ति के ब्योरे सार्वजनिक करने के वादे को पूरा कर दिया है। कई मंत्रियों ने पत्**नी और बच्चों के नाम की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा भी पेश किया है, ताकि आम जनता उनकी माली हालत जान सके।

नीतीश और निशांत
नीतीश कुमार के पास कैश 31760 रुपये हैं और बैंक में करीब 57 हजार डिपॉजि है। उनके पास 2003 मॉडल की सैंट्रो कार के अलावा 47 हजार की जूलरी और करीब 1.67 लाख की गाय है। अचल संपत्ति में उनके नाम दिल्ली में फ्लैट है, जिसकी कीमत मूल्य 40 लाख रुपये बताई ग है। मुख्यमंत्री ने पटना एसबीआई सचिवालय ब्रांच से 1.93 लाख रुपये का कर्ज भी लिया है।

निशांत के बैंक में 40 लाख 68 हजार 976 रुपये जमा हैं। उनके पास 1 लाख 10 हजार 450 के बॉण्ड भी हैं। पोस्ट ऑफिस में 11 लाख 58 हजार की मंथली सेविंग के अलावा 2 लाख 35 हजार रुपये आरडी में भी जमा हैं। 9.2 लाख की जूलरी के अलावा निशांत के पास 6 एकड़ खेती योग्य जमीन भी है, जिसकी कीमत 31 लाख 34 हजार 250 है। कल्याण बिगहा में 7 डिसमिल गैर कृषि योग्य जमीन है, जिसकी कीमत 1 लाख 36 हजार के आसपास है। इसके अलावा उनके पास पीपल्स को-ऑपरेटिव कालोनी कंकड़बाग में 2524 वर्गफुट का मकान भी है। कल्याण बिगहा में 1.31 लाख और बख्तियारपुर में 8.27 लाख की अचल संपत्ति है।

सुशील मोदी
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, उनकी पत्नी और दो बेटे लखपति हैं। मोदी के पास 10 लाख 56 हजार 507 रुपये के बैंक डिपॉजिट हैं, 10 लाख के ही बॉण्ड और 93 हजार रुपये के एनएससी हैं। गाजियाबाद में पत्**नी के साथ संयुक्त नाम पर 1610 वर्गफुट का घर और गौतम बुद्ध नगर में पत्**नी के साथ संयुक्त 36.70 लाख रुपये कीमत का घर है। देनदारी में आईसीआईसीआई बैंक दिल्ली के 29.50 लाख रुपये। रिश्तेदारों से 10.70 लाख का कर्ज। सरकारी बकाया 2.50 लाख रुपये हैं।

उनकी पत्नी और दो बेटों के बैंक खातों में 28 लाख 45 हजार रुपये जमा हैं और करीब साढ़े पांच लाख के एनएससी हैं। मोदी के पास 1 लाख 52 हजार की जूलरी हैं तो घर वालों के पास करीब साढ़े आठ लाख के जेवरात हैं।

मंत्रियों का लेखाजोखा
सड़क निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के पास दो कारें, एक स्कूटर, तीन प्लॉट, 100 ग्राम सोना और 4.64 लाख रुपये बैंक में जमा हैं। खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक के पास 7.30 लाख रुपये बैंक अकाउंट में जमा हैं, दो प्लॉट हैं और 10 लाख रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी और बॉण्ड हैं। कानून मंत्री नरेंद्र नारायण याद के बैंक खाते में 85 हजार रुपये जमा हैं, एक गाड़ी है जबकि उनकी पत्नी के पास 50 ग्राम सोना और दो गाएं हैं। विज्ञान और तकनीकी मंत्री गौतम सिंह के पास तीन पुश्तैनी मकान हैं, बैंक में 8.11 लाख रुपये जमा हैं, एक राइफल और एक रिवॉल्वर अपने नाम हैं। बीजेपी के लेबर रिसोर्स मंत्री जनार्दन सिंह सिगड़ीवाल सभी मंत्रियों में गरीब हैं। उनके बैंक अकाउंट में करीब 5000 रुपये हैं, एक जीप है, 10 ग्राम सोना है और 6 लाख रुपये की इश्योरेंस पॉलिसी हैं।

छह मंत्री करोड़पति
सीएम की कैबिनेट के 29 मंत्रियों में से कम से कम 6 मंत्री करोड़पति हैं। कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री हैं जेडीयू की एमएलए परवीन अमानुल्लाह। वह सीनियर आईएएस अफसर अफजल अमानुल्लाह की बीवी हैं। परवीन बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। उनके पास 2.94 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्हीं की तरह पहली बार चुनाव में जीतने वाले जेडीयू के अवधेश प्रसाद कुशवाहा करोड़पति मंत्रियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास शुगरकेन इंडस्ट्री का पोर्टफोलियो है। चल और अचल संपत्ति मिलाकर वह 2.83 करोड़ रुपये के मालिक हैं। कैबिनेट में चार अन्य करोड़पति मंत्री हैं - ट्रांसपोर्ट मंत्री बृषन पटेल (1.72 करोड़ की चल-अचल संपत्ति), माइंस और जूलॉजी मंत्री सत्यदेव नारायण आर्य (1.67 करोड़ की चल-अचल संपत्ति), ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा (1.32 करोड़ की चल-अचल संपत्ति), और पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू (1.14 करोड़ की चल-अचल संपत्ति)।

hamraaz
03-01-2011, 05:21 PM
।। एंटी नक्सल फोर्स कोबरा को अत्याधुनिक असॉल्ट राइफलें मुहैया कराई जा रही हैं। करीब 1000 राउंड प्रति मिनट फायरिंग करने वाली ये राइफलें अभी तक सेना के विशेष बलों को ही इस्तेमाल के लिए दी जाती हैं।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि कमांडो बटालियन फॉर रेजल्यूट ऐक्शन ( कोबरा ) के जवानों को इस्राइल में बनी टेवर एक्स 95 सब - मशीनगन दी जाने वाली हैं। इस्राइल वेपन इंडस्ट्रीज का दावा है कि एक्स 95 इस यूनिट के साथ करीबी सहयोग से और उनकी विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है। कोबरा के जवानों को पहले एके -47 और एमपी 5 रायफलें दी गई थीं।

नक्सलियों से निपटने की खास ट्रेनिंग लेने वाले करीब 10,000 जवानों वाली कोबरा यूनिट को बहुत से ऐसे हथियार भी दिए गए हैं , जो सीआरपीएफ के पास भी नहीं हैं। इन हथियारों में ' खुखरी ' भी शामिल है। सेना की गोरखा रेजिमेंट का हथियार खुखरी कोबरा को आमने - सामने की लड़ाई में घातक क्षमता देने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। कोबरा जवानों को नक्सल प्रभावित राज्यों में तैनात किया गया है , जहां ये विशेष अभियानों को अंजाम देते हैं

hamraaz
03-01-2011, 05:24 PM
यह देश की राजनीतिक विडंबना ही है कि कांग्रेस संजय गांधी पर इमर्जेंसी में ज्यादती करने का आरोप लगा रही है और बीजेपी संजय गांधी के पक्ष में दिख रही है।

संजय गांधी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस पार्टी के नेताओं को वह 19 महीनों के लिए जेल की काल कोठरी में बंद कर रहे हैं, वही पार्टी उनके पक्ष में बोलेगी और जिस परिवार को बढ़ाने के लिए उन्होंने यह किया, वही परिवार उनके योगदान को नकार देगी।

संजय गांधी ने अपनी मां के 1977 के चुनावों की हार का 1980 लोकसभा चुनावों में भारी जीत से बदला लेने में काफी अहम भूमिका निभाई। संजय की मौत के 30 साल बाद भी उनकी छवि विवादास्पद बनी हुई है। कांग्रेस ने 125वीं वर्षगांठ के मौके पर पार्टी के इतिहास पर किताब जारी की है। यह महत्वपूर्ण है कि संजय गांधी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस ने आलोचनात्मक रवैया अपनाया है। राहुल गांधी के 'राजतिलक' से पहले कांग्रेस अपने को साफ-सुथरा कर लेना चाहती है। मुस्लिमों, आदिवासियों और दलितों में कांग्रेस अपने वोट को फिर से बढ़ाना चाहती है। जबकि संजय गांधी की अल्पसंख्यक विरोधी राजनीति इसके उलटा जाती है।

कांग्रेस के 1977 में हारने के बाद कई किताबों और लेखों में संजय गांधी की नसों में दौड़ रही निरंकुशता के बारे में जिक्र किया गया। प्रेस पर पाबंदी, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी, तुर्कमान गेट के पास मुस्लिम स्लम की बर्बादी, जबरन नसबंदी और चापलूसों की मदद से सरकार चलाना कोई ढकी-छुपी बात नहीं है। लेकिन, इस समय की सबसे खतरनाक बात थी, संजय गांधी द्वारा लोकतंत्र की हत्या की कोशिश।

इंदिरा गांधी के पूर्व मुख्य सचिव पी.एन.धर अपनी किताब 'इंदिरा गांधी, द इमर्जेंसी ऐंड इंडियन डेमोक्रेसी' में बताते हैं कि जब इंदिरा गांधी 19 महीनों की इमर्जेंसी के बाद चुनाव कराना चाहती थीं तो संजय ने जी-जान से इंदिरा गांधी का विरोध किया था। 8 दिन के भारी विरोध के बाद इंदिरा गांधी संजय लोकतंत्र की वापसी के लिए सहमत कर पाई थीं।

संजय चाहते थे कि नेहरू-गांधी परिवार ही हमेशा इस देश पर राज करे। वह इंदिरा गांधी को इस बात के लिए उकसा रहे थे कि स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में 12 सदस्यों की समिति गठित की जाए जो भारत के लिए नया संविधान बनाए। इसमें यह प्रस्ताव भी था कि इंदिरा गांधी आजीवन भारत की राष्ट्रपति बनी रहें और उनके परिवार के पास हमेशा शासन करने का अधिकार रहे। नया संविधान आसानी से पास हो जाए, इसके लिए संजय गांधी हरियाणा, पश्चिम बंगाल और पंजाब की विधानसभाओं में भी गए थे। संयोग से इमर्जेंसी खत्म कर दी गई और कांग्रेस अपने इस योजना को अमल लाने से पहले ही सत्ता से बाहर हो गई।

ravi chacha
05-01-2011, 03:23 AM
आजादी के बाद की शर्मनाक तस्*वीर: प्रेम विवाह, आज भी मिलती है मौत की सजा

Sun, 08/15/2010 - 00:33 — sdeo
नई दिल्ली। देश को आजादी मिले 63 साल हो चुके हैं, लेकिन राधा-कृष्*ण के इस देश में आज भी प्रेम करने वालों के लिए मौत की सजा सुनाई जाती है । यह सजा अदालत नहीं, विभिन्*न खाप पंचायतें सुनाती हैं । खाप पंचायतों ने पिछले चार सालों में प्रेम करने वाले 121 युवाओं को इज्जत के नाम पर (ऑनर किलिंग) सजा-ए- मौत दी है। 560 से अधिक प्रेमी-प्रेमिकाओं पर जुल्*म ढाए गए हैं । उन्*हें जान से मारने की धमकी दी गई है और कानून के रखवाले बेबस होकर या तो तमाशाई बने रहे है या फिर इसे जायज ठहरा कर इसमें सहभागी बने हैं ।



खाप पंचायतों के *******ी कानून का खुलासा राष्ट्रीय महिला आयोग के उस सर्वे में हुआ है जिसे दिल्ली की एक संस्था शक्तिवाहिनी ने किया है। शक्तिवाहिनी ने 2007 से 2010 तक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश्, दिल्ली समेत कई राज्यों में 600 लोगों पर किए गए एक सर्वे में पाया है कि ऑनर किलिंग ज्यादतर उन्हीं इलाकों में की गई है जहां खाप पंचायतें सक्रिय भूमिका निभा रही है।

सर्वे में यह भी स्*पष्*ट हुआ है कि प्रेमी युगलों पर जुल्*म ढाने में परिवार वालों ने बढ़-चढ़ कर खाप पंचायतों का साथ दिया है। इज्जत के नाम पर पंजाब में 283, हरियाणा में 190, उत्तर प्रदेश में 51, तमिलनाडु में 30, दिल्ली में 18, गुजरात और बिहार में में तीन, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड और राजस्थान में दो और झारखण्ड में एक प्रेमी जोड़े को समान गोत्र या दूसरी जाति में शादी करने पर प्रताड़ना मिली । घर, परिवार और समाज की इज्जत के नाम पर 121 प्रेमी युगलों की बलि चढ़ा दी गई। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 48, हरियाणा में 41, दिल्ली में 15 और अन्य राज्यों में 17 प्रेमी युगलों को मार दिया गया।




शक्तिवाहिनी ने पाया कि 560 मामलों में 465 मामले अन्तरजातीय विवाह के थे। इनमें समगोत्र में विवाह का प्रतिशत महज 3.2 फीसदी था। 83 फीसदी मामलों में प्रेमी युगलों पर कहर ढ़ाने में सबसे ज्यादा आगे लड़की के मां-बाप रहे। 560 में से 498 मामलों में लड़कियों के मां-बाप ने, 19 मामलों में लड़के के मां-बाप ने, 15 मामलों में दोनों पक्षों ने और 28 मामले में अन्य पक्षों ने प्रेमी युगलों को प्रताड़ित किया।


हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 300 पुलिस कर्मचारियों में से 81 फीसदी ने कहा कि खाप पंचायतें सही मुद्दा उठाते हैं । 85 फीसदी ने कहा कि समान गोत्र में विवाह नहीं करने देने की खाप पंचायतों की आपित्त बिल्कुल जायज है। वहीं शहरी और ग्रामीण इलाकों में 600 लोगों में से 48 फीसदी लोगों ने कहा कि समगोत्र में विवाह पर खाप पंचायतों का एतराज सही है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उम्मीद है कि इस रिपोर्ट के नतीजों को देखते हुए सरकार उचित कदम उठाएगी और नए कानून को जल्द से जल्द अमल में लाएगी । आयेाग ने यह रिपोर्ट महिला और बाल विकास मन्त्रालय और गृह मन्त्रालय को सौंप दी है।

ravi chacha
05-01-2011, 03:24 AM
प्यार की सजा, लड़की को मौत के घाट उतारा


गुड़गांव। गुड़गांव के गांव पातली में प्रेम प्रसंग के चलते 20 साल की लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रेमी जोड़ा एक ही गोत्र का था। हालांकि गांववालों का कहना है कि लड़की ने आत्महत्या की है।


गुड़गांव के गांव पातली की रहने वाली निक्की आज इस दुनिया में नहीं है। निक्की को अपने ही गांव के एक युवक मुनीश से प्रेम करने के जुर्म में सजा-ए-मौत दी गई। हालांकि मुनीश पहले से ही शादीशुदा था लेकिन निक्की से मुलाकात के बाद दोनों के बीच मोहब्बत परवान चढ़ने लगी। 24 दिसंबर को गांववालों को इसकी भनक लग गई इसके बाद निक्की और मुनीश गांव छोड़कर भाग गए।


दो दिन बाद इन्हें पकड़कर वापस गांव लाया गया। उसी रात पुलिस को निक्की की हत्या की खबर मिली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांववालों ने निक्की के शव को जला दिया। इसके बाद निक्की का परिवार भी गांव से फरार हो गया। पुलिस ने निक्की के परिवार के 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन गांव वाले इसे हत्या मानने को तैयार ही नहीं हैं

गांववालों का कहना है कि निक्की ने आत्महत्या की है। इस बात को सही साबित करने के लिए गांववाले पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते गांववाले अपने इलाके के विधायक को साथ लेकर कमिश्नर के दफ्तर भी पहुंचे और पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

ravi chacha
05-01-2011, 03:25 AM
एक पत्रकार को मिली प्रेम के बदले मौत


कोडरमा। दिल्*ली में एक अंग्रेजी अखबार में काम करने वाली पत्रकार निरुपमा पाठक की हत्या की गई थी। उसे गला दबा कर मारा गया था। निरुपमा गर्भवती थीं। उसने खुदकुशी नहीं की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। निरुपमा का शव तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में उसके आवास से गत 29 अप्रैल को संदिगध अवस्था में पाया गया था। पुलिस ने 30 अप्रैल को शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। तीन डाक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने निरुपमा के शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार निरुपमा को दस से 12 सप्ताह का गर्भ था।
हत्*यारी मां
निरुपमा की मां सुधा पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुधा पाठक व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ निरुपमा की हत्*या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। मां सहित इन आरोपियों पर धारा 302, 201, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। निरुपमा के पिता धर्मेंद्र पाठक और दो भाई समेंद्र व सलिल पाठक से भी शक के आधार पर पूछताछ की गई है। हत्*या के समय पिता व भाई के कोडरमा से बाहर होने की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस को शक है कि साजिश के तहत पिता व भाई कोडरमा से बाहर थे और मां ने तीन लोगों के साथ मिलकर निरुपमा की गला दबाकर हत्*या कर दी। निरुपमा के घरवालों की भूमिका इस मामले में शुरू से ही संदिग्*ध रही है। शव मिलने के बाद निरुपमा के परिजनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया और इसे आत्महत्या बताया था। शव के पास सुसाइड नोट भी रखा गया था। पोस्*टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या किए जाने की बात से हत्*या की पुष्टि हुई। निरुपमा अंग्रेजी समाचार बिजनस स्*टैंडर्ड में अप्रैल 2009 से कार्यरत थी।
प्रेम बना जान का दुश्*मन
निरुपमा पाठक अंतरजातीय विवाह करना चाहती थी। निरुपमा जिससे शादी करना चाहती थी उनका नाम प्रियभांशु है और वो भी पत्रकार हैं। प्रियभांशु ने कुछ मीडियाकर्मियों को को बताया कि ''निरुपमा के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। निरुपमा को यह कह कर बुलाया गया था कि उसकी मां की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। जिस रात निरुपमा की मौत की बात बताई जा रही है, उसी दिन निरुपमा ने मुझे मैसेज भेजा है कि तुम अपना ध्यान रखना। कुछ ऐसा वैसा मत करना। मैं कैसे मान लूं कि निरुपमा ने आत्महत्या की है। इसी वजह से निरुपमा को अपनी जान गंवानी पड़ी।''
राष्ट्रीय महिला आयोग से जांच की मांग
निरुपमा इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्यूनिकेशन की छात्रा रह चुकी थीं। उसकी हत्या से सदमे में आए उसके दोस्त व सहकर्मी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास को एक ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ravi chacha
05-01-2011, 03:26 AM
दिल्ली में हुई 'ऑनर किलिंग' मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद (उप्र),

दिल्ली में झूठी शान के लिए रविवार को सिलसिलेवार तरीके से अपने तीन रिश्तेदारों की कथित तौर पर हत्या करने वाले तीनों युवकों को गुरुवार को यहां के गढ़मुक्तेश्वर इलाके में गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने बताया कि मनदीप नागर (23), अंकित चौधरी (22) और नकुल खारी (21) को दिल्ली से लगभग 90 किलोमीटर दूर गढ़मुक्तेश्वर से गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। लाल ने बताया कि एक कार भी जब्त की गई है।

यह तीनों लोग अंकित की बहन मोनिका (24), उसके पति कुलदीप (26) की कथित तौर पर हत्या करने के बाद से फरार थे। अंतरजातीय शादी करने को लेकर इनकी हत्या की गई। इसके अलावा मनदीप की बहन शोभा (22) की भी इन तीनों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। शोभा भी दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बृज लाल ने लखनऊ में बताया कि आरोपियों ने 20 जून को ही इन तीनों हत्याओं को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने शोभा की हत्या की। उन्होंने उसे उसकी कार में गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने कुलदीप को मिलने के लिये बुलाया और उसकी भी हत्या कर दी। फिर, उसकी पत्नी मोनिका की उसके घर में हत्या कर दी।

लाल ने बताया कि युवकों ने कहा है कि गांव के लोग यह कह कर उनकी बेइज्जती करेंगे कि उनकी बहनों ने जाति के बाहर शादी की है और वे अपमान का सामना नहीं कर सकते।

ravi chacha
05-01-2011, 03:27 AM
विक्रम ने ही मारी थी पिंकी को गोली

बैतूल/होशंगाबाद। ऑनर किलिंग के मुख्य आरोपी विक्रम यादव उर्फ विक्की ने बहन की कनपटी पर गोली मारी थी। उसकी लाश को नसीराबाद नर्मदा पुल से नीचे फेंक दिया था। पिंकी की हत्या किस तरह से की गई होगी इसका पूरा ब्योरा बैतूल पुलिस को मिल गया है। शनिवार को बैतूल पुलिस एजेके थाने के डीएसपी सतीश मिश्रा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम होशंगाबाद के सेठानी घाट पर पहुंची। टीम ने होमगार्ड की मदद से मोटरबोट लेकर सेठानीघाट से बान्द्राभान तक नर्मदा नदी में पिंकी की लाश को तलाश किया।

बैतूल एजेके डीएसपी मिश्रा ने बताया कि हत्या में उपयोग की गई कार में पिंकी को लेकर आरोपी विक्रम 24-25 नवम्बर को शाहगंज तरफ से पहले पिंकी के मामा और मामी को बाबई में छोड़ा। उसके बाद पिंकी, अर्जुन और विक्रम लाला कार से शाहगंज की तरफ गए। इस दौरान कार चालक ने डीजल समाप्त होने की बात भी कही। विक्रम ने ग्राम नांदनेर के पास एक पेट्रोल पंप से दौ सौ रूपए का डीजल लिया। इसके बाद विक्रम और अर्जुन रात 12.30 बजे पिंकी को लेकर पैदल ही बीच पुल पर आए। वहां उसने पिंकी से पूछा की तुम क्या चाहती हो।

पिंकी ने बगैर डरे हुए बब्बू के साथ रहने की बात कही। इस पर विक्रम ने पिस्तौल निकालकर पिंकी के दाएं तरफ कनपटी पर गोली मार दी। पिंकी के शरीर में पत्थर आदि बांधकर अर्जुन और विक्रम ने उन्से नदी में फेंक दिया। डीएसपी मिश्रा ने बताया कि पिंकी की हत्या किस प्रकार की गई है इसकी पूरी पड़ताल हो गई है। पिंकी की लाश में पत्थर आदि भी बांधा होगा तो अब तक लाश से पत्थर निकल गया होगा। इसके बाद लाश पानी के बहाव के साथ होशंगाबाद की तरफ आई होगी। होशंगाबाद आई बैतूल पुलिस टीम में एसआई आरके विसारे, एएसआई अर्जुन वरदिया, प्रधान आरक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक पंजाब राव और गणेश शामिल थे।

लगाए कई चक्कर
सेठानी घाट पर बैतूल पुलिस ने मोटर बोट से पिंकी की लाश की तलाश की। इस दौरान बोट से पुलिसकर्मियों ने सेठानीघाट से बान्द्रभान तक कई चक्कर लगाए। बैतूल डीएसपी मिश्रा ने बताया कि बैतूल से आए दो गोताखोरों को बाबई के नसीराबाद नर्मदा घाट पर भेजा गया है। गोताखोर शनिवार सुबह से नर्मदा के विभिन्न घाटों पर पिंकी की लाश को तलाश कर रहे हैं।

एक आरोपी होशंगाबाद में छिपा
डीएसपी मिश्रा ने बताया कि पिंकी के मामा-मामी का एक लड़का होशंगाबाद में रिश्तेदार के यहां छिपा है। इसकी पूरी जानकारी पुलिस को मिल गई है। बैतूल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला उजागर होने के बाद पिंकी के मामा का लड़का इटारसी नहीं गया। वह होशंगाबाद आकर ग्वालटोली क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा गया है।

ग्रामीण करेगे मदद
पिंकी की लाश को ढंूढने अब आसपास के ग्रामीणों की भी मदद ली जाएगी। बाबई, नांदेड़, जनवास,नसीराबाद आदि गांवों के ग्रामीणों ने लाश का पता लगाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

मुख्य आरोपी अभी भी फरार
प्रेमी युगल हत्याकांड मामले में पिंकी का भाई (मुख्य आरोपी)विक्रम अभी भी फरार है। पुलिस द्वारा लाश मिलने के बाद इस
आरोपी के भी जल्द गिरफ्तार होने की बात कही जा रही है।

ravi chacha
05-01-2011, 03:29 AM
पिछले दो महिनों के भीतर देश में एक के बाद एक कई घोटालों से पर्दा उठा है और इससे केन्द्र सरकार को शर्मिंदा होना पड रहा है. भारत भ्रष्टाचार के मामले में अन्य देशों से काफी आगे है और यह देश के विकास को बाधित करने वाली एक सबसे बडी समस्या भी है. पिछले दो दशकों के दौरान कई बडे घोटाले सामने आए हैं. इनमें से प्रमुख 7 घोटाले ये थे -

2जी स्पैक्ट्रम घोटाला -


संचार मंत्री अन्दीमुथु राजा ने बाजार भाव की परवाह किए बिना सात साल पहले के भावों से 2जी स्पैक्ट्रम का आवंटन कर दिया. सरकार को इससे 39 अरब का नुकसान हुआ. इस घोटाले के पर लम्बे समय तक पर्दा डालने का प्रयास किया गया. परंतु आखिर में भारी दबाव के चलते संचार मंत्री ए. राजा से त्यागपत्र मांगा गया. परंतु सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी कठघरे में खडा करते हुए पूछा कि उन्होनें जाँच कराने में देरी क्यों की?

हाउसिंग लोन घोटाला -

एक वर्ष की जाँच के बाद सीबीआई ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के प्रमुख सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया. इनके ऊपर कोर्पोरेट लोन के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया. जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई उनमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शीर्ष पदाधिकारी भी थे. यह घोटाला कितना बडा है इसका अंदाजा नहीं लग पाया है परंतु अनुमान है कि यह यह कई हजार करोड तक जाएगा.

कॉमनेवैल्थ खेल घोटाला -

दिल्ली कॉमनेवैल्थ खेल 2010 शांतिपूर्वक सम्पन्न तो हो गया परंतु घोटालों की काली छाई इस पर भी मंडराती रही. निर्माण कार्यों में अवांछित देरी और अनाप शनाप खर्चों ने भारतीय ऑलम्पिक संघ, दिल्ली सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम सहित केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भी कठघरे में खडा किया. कभी 2000 करोड के बजट वाले इस खेल आयोजन के पीछे 60000 करोड से अधिक खर्च कर दिए गए. अब सीबीआई इस घोटाले की जाँच कर रही है.

आदर्श सोसाइटी घोटाला -

कारगिल के शहीदों के परिवारवालों के लिए बनी इस सोसाइटी पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं, बाबुओं और सेना के ऊपरी अधिकारियों ने कब्जा कर लिया. स्वयं मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण इस घोटाले में फंस गए और उन्हें इस्तीफा देना पडा. यह सोसाइटी मुम्बई के एक सबसे महंगे इलाके में बनी है. यह इमारत कई अन्य विवादों में भी फंसी है. आरोप है कि बिल्डर ने पर्यावरण संबंधित तथा जमीन संबंधित कानूनों पर ध्यान नहीं दिया.

सत्यम घोटाला -

एक दिन सत्यम कम्प्यूटर्स के संस्थापक रामलिंग राजू ने एक चिट्ठी लिखी और भूचाल आ गया. उन्होनें लिखा कि किस तरह से वर्षों तक कम्पनी ने लाभ अर्जित करने के झूठे आँकडे दिखाए. 1 बिलियन के लगभग इस घोटाले को भारत का एनरोन भी कहा जाता है.

हर्षद मेहता घोटाला -

1992 में बोम्बे स्टोक एक्ष्सेंज में तूफान सा आ गया था. संसेक्स तेजी से ऊपर चढ रहा था. परंतु पर्दे के पीछे का खेल कुछ और ही था. कई भारतीय शेयर दलालों ने इंटर बैंक ट्रांसेक्शन के साथ बाजार को उफान पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसमें कई देशी और विदेशी बैंकें, बाबु और नेता भी शामिल थे. जब इस घोटाले से पर्दा उठा तो दो महिने के भीतर बाजार 40% तक गिर गया और लोगों के लाखों-करोडों रूप डूब गए. मुख्य अभियुक्त हर्षद मेहता का 2002 में निधन हो गया.

बोफोर्स तोप घोटाला -

भारत ने जब स्वीडन से बोफोर्स तोप खरीदी तब आरोप लगा कि इस तोप को खरीदने के लिए दबाव बनाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नजदीकी लोगों को रिश्वत दी गई थी. इस घोटाले की वजह से कांग्रेस का विभाजन हुआ और 1989 के आम चुनावों में पार्टी की हार हुई. यह केस वर्षों से चल रहा है और शायद वास्तविकता कभी सामने ना आ पाए

negibaba
06-01-2011, 07:36 PM
bahut achche! Lage rahen.

SOURABH JAIN
09-01-2011, 06:02 AM
गांगुली-लक्ष्मण ने क़ीमत बढ़ाईसौरभ गांगुली

आईपीएल-4 के लिए बोली में पूर्व कप्तान गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी शुरुआती क़ीमत बढ़ाई

keemat badakar apni ijjat gawai..

kisi ko inki yaad tak nahi aai.

hamraaz
10-01-2011, 07:35 AM
उत्तर और पूर्वी भारत में सर्द हवाओं से ठिठुरन (http://www.livehindustan.com/news/desh/national/39-39-153478.html)


उत्तर और पूर्वी भारत में लोगों को सर्द हवाओं और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के कारण आम जनजीवन कठिन हो गया है।

hamraaz
10-01-2011, 07:36 AM
कश्मीरियों को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी किया परामर्श (http://www.livehindustan.com/news/desh/national/39-39-153471.html)


मुंबई में पिछले दिनों दो कश्मीरी युवकों की गिरफ्तारी के बाद यहां की पुलिस ने सभी थानों को परामर्श जारी करते हुए उनसे जम्मू-कश्मीर के लोगों और खासतौर पर वाहन चालकों पर नजर रखने को कहा है

hamraaz
10-01-2011, 07:37 AM
नहीं बिके दादा, अनजान क्रिस्टियन बिके महंगे (http://www.livehindustan.com/news/cricket/cricketnews/3-3-153451.html)


अनजान से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेनियल क्रिस्टियन को डेक्कन चार्जर्स ने 900 हजार डॉलर (करीब चार करोड़ 14 लाख रुपए) में खरीदा, जबकि सौरभ गांगुली को कोई खरीदार नहीं मिला।

hamraaz
10-01-2011, 07:47 AM
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हराया
रोहित शर्मा के अर्धशतक और सुरेश रैना की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को यहां मोसेस माबहिदा स्टेडियम पर हुए एकमात्र टवेंटी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हरा दिया।
भारत ने रोहित और रैना की उम्दा पारियों की मदद से छह विकेट पर 168 रन बनाए जिसके जवाब में मेजबान टीम मोर्ने वान विक (67) के तूफानी अर्धशतक के बावजूद नौ विकेट पर 147 रन ही बना सकी।
इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में मुंबई इंडियन्स द्वारा 20 लाख डालर में खरीदे गये रोहित ने खेल के लघु प्रारूप में अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 34 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाये।
रैना ने पारी की अंतिम गेंद पर पवेलियन लौटने से पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बटोरे।
भारत की ओर से आशीष नेहरा और यूसुफ पठान ने 22-22 रन देकर दो-दो विकेट चटकाये। युवराज सिंह ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में केवल 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका को नेहरा ने दूसरे ओवर में ही झटका देते हुए हाशिम अमला (01) को बोल्ड कर दिया।
सलामी बल्लेबाज वान विक ने हालांकि मुनाफ पटेल को निशाना बनाया। उन्होंने इस तेज गेंदबाज के तीसरे ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़ने के अलावा अगले ओवर में एक छक्का और चौका भी मारा। उन्होंने नेहरा की गेंद को भी डीप मिडविकेट के उपर से छह रन के लिए भेजा।
मुनाफ ने हालांकि इस बीच कोलिन इनग्राम (02) को प्रवीण कुमार के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बाद गेंद आर अश्विन को थमाई जिनका स्वागत वान विक ने चौके के साथ करने के बाद उनकी गेंद को डीप मिडविकेट के उपर से छह रन के लिए पहुंचाया।
एबी डिविलियर्स ने युवराज पर लगातार दो चौके जड़कर विश्वसनीय शुरूआत की। वान विक ने इसके बाद अश्विन की गेंद पर छह रन के साथ सिर्फ 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने सिर्फ नौ ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 87 रन तक पहुंचाया जिससे मेजबान टीम की जीत आसान लग रही थी।
भारत ने इसके बाद जोरदार वापसी की। डिविलियर्स (14) रन आउट होकर पवेलियन लौटे जबकि युवराज ने जेपी डुमिनी (00) को पगबाधा आउट किया। प्रवीण ने वान विक को डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर आशीष नेहरा के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 93 रन कर दिया। मेजबान टीम ने सिर्फ छह रन के भीतर तीन विकेट गंवाए। वान विक ने 39 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका को अंतिम नौ ओवर में जीत के लिए 71 रन की दरकार थी लेकिन पठान ने डेविड मिलर (10) और रोबिन पीटरसन (02) को आउट करके मेजबान टीम को दोहरा झटका दिया। कप्तान जोहान बोथा (25) और वेन पार्नेल (14) ने टीम को जिताने की भरसक कोशिश की लेकिन उनके प्रयास नाकाफी थे।
इससे पहले, रोहित शर्मा के धमाकेदार अर्धशतक और सुरेश रैना की तूफानी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र ट्वेंटी20 मैच में रविवार को मोसेस माबहिदा स्टेडियम में छह विकेट पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में मुंबई इंडियन्स द्वारा 20 लाख डालर में खरीदे गए रोहित ने खेल के लघु प्रारूप में अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 34 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। रैना ने पारी की अंतिम गेंद पर पवेलियन लौटने से पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बटोरे।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और वेन पार्नेल ने तीसरे ओवर में ही मुरली विजय (14) को पवेलियन भेजा दिया। मोर्न वान विक ने उनका बेहतरीन कैच लपका। ओपनर विराट कोहली ने इसके बाद रोहित के साथ पारी को आगे बढ़ाया। बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने अपने कैरियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे मखाया एनटिनी के ओवर में दो चौके जड़े जबकि रोहित ने भी उनके ओवर में चौका और छक्का मारा। दोनों ने सिर्फ 5.1 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंचाया।
कोहली जब अच्छी लय में दिख रहे थे तब वह दक्षिण अफ्रीकी कप्तान जोहान बोथा की सीधी गेंद को चूक गए जिसने उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। उन्होंने 19 गेंद का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाए। उन्होंने रोहित के साथ 49 रन की साझेदारी की।
बोथा के अगले ओवर में रोहित भी भाग्यशाली रहे जब विकेटकीपर एबी डिविलियर्स ने कैच और स्टंपिंग दोनों का मौका गंवा दिया। रोहित ने इसके बाद 12वें ओवर में बोथा को निशाना बनाया और उन पर लगातार दो चौकों और छक्का जड़ते हुए भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

Lofar
11-01-2011, 12:57 AM
नहीं बिके दादा, अनजान क्रिस्टियन बिके महंगे (http://www.livehindustan.com/news/cricket/cricketnews/3-3-153451.html)


अनजान से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेनियल क्रिस्टियन को डेक्कन चार्जर्स ने 900 हजार डॉलर (करीब चार करोड़ 14 लाख रुपए) में खरीदा, जबकि सौरभ गांगुली को कोई खरीदार नहीं मिला।
सौरव को अपना base price बढ़ाना काफी महंगा पड़ा

Pooja1990 QUEEN
16-01-2011, 09:35 PM
india win 2ed one day match .by 1 ran.

hamraaz
02-05-2011, 11:53 AM
***** बिन लादेन की मौत | इस्लामाबाद की एक हवेली में मारा गया | लादेन का शव अफगानिस्तान ले जाया गया| अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने की पुष्टि | हमले में लादेन का बेटा भी मारा गया|

hamraaz
02-05-2011, 11:56 AM
आतंकी संगठन अल कायदा के चीफ ***** बिन लादेन को पाकिस्तान में मार गिराया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका पर 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ***** बिन लादेन को इस्लामाबाद से 60 किलोमीटर दूर अबोटाबाद में एक कंपाउंड में मारा गया। रविवार देर रात को किए गए इस ऑपरेशन में लादेन और उसका बेटा भी मारा गया। इस हमले में तीन लोग मारे गए। इस ऑपरेशन में कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ।

jethalal
02-05-2011, 01:41 PM
जो हाल ***** का हुआ वही दाउद इब्राहीम, जाकी-उर-रहमान लखवी सहित के पाकिस्तान में छिपे सभी आतंकियो के साथ हो, और जल्द से जल्द हो, हमारी भगवान से ये ही प्रार्थना.