PDA

View Full Version : नागकेशर - धनदायक तांत्रिक वनस्पति



Chandrshekhar
10-10-2011, 08:23 AM
मित्रो नागकेशर को बहुत ही पवित्र ओर प्रभावशाली वनस्पति माना जाता है ॥
इसका नाम नागेश्वर भी है ॥

Chandrshekhar
10-10-2011, 08:28 AM
नागकेशर का पुष्प

Chandrshekhar
10-10-2011, 08:41 AM
नागकेशर या शिव कमल या शिवलिंग फूल को तमिल में नागलिंगम, बंगाली में नागकेशर, कन्नड़ में नागलिंग पुष्प और तेलुगु में नागमल्ली तथा मल्लिकार्जुन पुष्प के नाम से जाना जाता है। हिन्दूओं के बीच इस फूल को अत्यन्त पावन माना हैं और प्रायः शिव मन्दिरों में इसके वृक्षों को लगाया जाता है।

Chandrshekhar
10-10-2011, 08:43 AM
प्रकृति ने मनुष्य को अनेक विचित्र देन दिए हैं जिनमें से एक है नाग के फनों से ढँके शिवलिंग की आकृति वाला फूल – नागकेशर! यह शिव कमल का पेड़ तटीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक एक वृक्ष होता है जिसमें नाग के फनों से ढँके शिवलिंग की आकृति वाले फूल खिलते हैं। शिव कमल का वनस्पतीय नाम Couroupita guianensis है तथा इस सामान्यतः Ayahuma और Cannonball Tree के नाम से जाना जाता है।

Chandrshekhar
10-10-2011, 08:47 AM
आयुर्वेद की नजर से नागकेशर पोषक , सुंदरता निखारने वाला ओर कीटाणुनाशक माना गया है ॥

Chandrshekhar
10-10-2011, 08:49 AM
अध्यात्म के क्षेत्र मैं नागकेशर को उच्च स्थान प्राप्त है, शिवजी को यह बहुत पसंद है ॥
मंत्र तंत्र साधना मैं इसका काफी उपयोग है ॥

swami ji
10-10-2011, 10:45 AM
ये मुझे चाहिए ,,,,कब कुरियर करोगे भाई ,,,

prakash85
10-10-2011, 12:03 PM
bahut hi badhiya jaankaari di hain aapne thanks

Chandrshekhar
10-10-2011, 11:42 PM
ये मुझे चाहिए ,,,,कब कुरियर करोगे भाई ,,,


bahut hi badhiya jaankaari di hain aapne thanks

धन्यवाद , राजवीर भाई आप पटना आ जाओ आपको सब मिल जाएगा, वैसे ये फूल आपको शिव मंदिर मैं मिल जाएगा ॥ धन्यवाद ॥

Chandrshekhar
11-10-2011, 08:35 AM
अब इसके कुछ मांत्रिक प्रयोग देखे ....अपनी समस्या को सुलझाने हेतु

Chandrshekhar
11-10-2011, 08:52 AM
मित्रों यह भी ध्यान रखे की उक्त सभी उपाय, सम्बंधित विषय अथवा वस्तु की प्राप्ति का राजपथ नहीं है बल्कि सहयोगी पगडंडी है / राजपथ तो वस्तुतः सम्बंधित विषय अथवा वस्तु की प्राप्ति के लिए किया गया सार्थक श्रम और निरंतरता है / उपरोक्त विधियां और उपचार मात्र से किसी विषय अथवा वस्तु की प्राप्ति की कामना करना सर्वथा व्यर्थ है
लेकिन हमेसा इस बात का ध्यान रखे की सभी मंत्र संस्कृत मैं होते है, इसका सही उच्चारण के लिए संस्कृत की जानकारी होना आवश्यक है, मंत्रो या उपायों को निजी जीवन मैं प्रयोग मैं लाने से पहले किसी मन्त्र या संस्कृत के जानकार से जानकारी ले के , या उन्हे अपने साथ मैं ले के ही अपने विवेक से इसके गुण दोस् को समझ के ही इसे निजी जीवन उपयोग करे. अन्यथा हानी भी हो सकती है....

Chandrshekhar
14-10-2011, 07:53 AM
धनप्राप्ति प्रयोग

जिस किसी पूर्णिमा को सोमवार हो उस दिन यह प्रयोग करें। कहीं से नागकेसर के फूल प्राप्त कर, किसी भी मन्दिर में शिवलिंग पर पाँच बिल्वपत्रों के साथ यह फूल भी चढ़ा दीजिए। इससे पूर्व शिवलिंग को कच्चे दूध, गंगाजल, शहद, दही से धोकर पवित्र कर सकते हो। तो यथाशक्ति करें। यह क्रिया अगली पूर्णिमा तक निरन्तर करते रहें। इस पूजा में एक दिन का भी नागा नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर आपकी पूजा खण्डित हो जायेगी। आपको फिर किसी पूर्णिमा के दिन पड़नेवाले सोमवार को प्रारम्भ करने तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। इस एक माह के लगभग जैसी भी श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना बन पड़े, करें। भगवान को चढ़ाए प्रसाद के ग्रहण करने के उपरान्त ही कुछ खाएँ। अन्तिम दिन चढ़ाए गये फूल तथा बिल्वपत्रों में से एक अपने साथ श्रद्धाभाव से घर ले आएँ। इन्हें घर, दुकान, फैक्ट्री कहीं भी पैसे रखने के स्थान में रख दें। धन-सम्पदा अर्जित कराने में नागकेसर के पुष्प चमत्कारी प्रभाव दिखलाते हैं।

Shri Vijay
06-01-2012, 06:05 PM
आदरणीय मित्र श्री चन्द्र जी ने भी इतने बेहतरीन सूत्रों को शामिल कर अपने नाम को सार्थक किया, यह अति गुढ़ विषय हें ,फिर भी आप श्री ने अति सरलता से पेश किया उसके लिए आप श्री को हार्दिक साधुवाद l